खेल

कैमरे के सामने रो पड़े द ग्रेट खली, देखें वीडियो

jantaserishta.com
13 Aug 2022 1:43 PM IST
कैमरे के सामने रो पड़े द ग्रेट खली, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: WWE की दुनिया में भारत का सबसे बड़ा नाम 'द ग्रेट खली' उर्फ दलीप सिंह राणा ही रहे हैं. द ग्रेट खली की फाइट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. तो वहीं उनके मज़ेदार रील्स भी फैन्स को बहुत हंसाते हैं, लेकिन अब खली का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें उनके आंसू छलक पड़े हैं और फैन्स इससे खासे परेशान हो गए हैं.

दरअसल, शुक्रवार को द ग्रेट खली मीडिया के सामने आए. यहां जब उनसे जन्मदिन के सेलिब्रेशन को लेकर सवाल हुआ, तब वह अचानक ही मायूस हुए और आंखों से आंसू पोंछते हुए निकल गए. द ग्रेट खली का अचानक इस तरह मूड बदला तो हर कोई हैरान रह गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया.
बता दें कि द ग्रेट खली इसी 27 अगस्त को 50 साल के होने वाले हैं. यही कारण है कि पैपराज़ी ने उनसे बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर सवाल किया था. लेकिन खली के रिएक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया.
कुछ ने लिखा कि खली भाई, दो आंसू गिराकर सैलाब ला दीजिए क्योंकि यहां पर बारिश नहीं हो रही है. कुछ यूज़र्स बोले कि शायद खली भाई ने सुन लिया है कि एमएस धोनी 2023 के आईपीएल के बाद रिटायर हो जाएंगे. कुछ बोले कि दूध और दही पर जीएसटी लग गया है, इसलिए द ग्रेट खली के भी आंसू निकल गए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story