
x
Delhi दिल्ली। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत एमं चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से होनी है। आइए आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो आगामी सीजन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे।
एमएस धोनी: आईपीएल 2026 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मैदान पर उतरेंगे। धोनी की उम्र 44 साल है। पिछले दो सीजन से धोनी बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे बैटिंग करने आ रहे हैं। आईपीएल 2025 में धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह 14 मुकाबलों में 135 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 196 रन ही बना सके थे।
रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। रोहित इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 38 साल की उम्र में खेलेंगे। रोहित के लिए पिछला सीजन बल्ले से शानदार रहा था। उन्होंने 15 मुकाबलों में 149 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 418 रन बनाए थे।
विराट कोहली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पिछले सीजन पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले विराट कोहली आईपीएल 2026 में खेलने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। आगामी सीजन में कोहली 37 साल की उम्र में खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2025 में खेले 15 मुकाबलों में विराट ने 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 657 रन बनाए थे।
ईशांत शर्मा: आईपीएल 2026 में ईशांत शर्मा 37 साल की उम्र में हिस्सा लेंगे। ईशांत गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, आईपीएल 2025 में ईशांत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वह 7 मुकाबलों में सिर्फ 4 विकेट निकाल सके थे और उनका गेंदबाजी इकोनॉमी भी 11.18 का रहा था।
अजिंक्य रहाणे: आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने वाले अजिंक्य रहाणे इस सीजन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले पांचवें सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। रहाणे 37 साल की उम्र में आईपीएल 2026 में हिस्सा लेंगे। पिछले सीजन खेले 13 मुकाबले में रहाणे ने 147 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 390 रन बनाए थे। हालांकि, रहाणे की कप्तानी में केकेआर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम 14 में से सिर्फ 5 मैच ही जीत सकी थी।
Tagsआईपीएल 2026एमएस धोनीरोहित शर्माविराट कोहलीईशांत शर्माअजिंक्य रहाणेRCBचेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसगुजरात टाइटंसकोलकाता नाइट राइडर्सउम्रदराज खिलाड़ीमुकाबलाक्रिकेटस्ट्राइक रेटप्रदर्शनअनुभवी खिलाड़ीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





