
x
मुंबई: कोलकाता और हैदराबाद के बाद अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर रविवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में होंगे। कोलकाता और हैदराबाद की तरह ही मेसी को लेकर मुंबई में भी भारी उत्साह है। मुंबई के फैंस भी मेसी को देखने के लिए उत्साहित हैं और बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं।
न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए एक युवा फैन ने कहा, "कोलकाता में जो कुछ भी हुआ, वो निराशाजनक था। हैदराबाद में कार्यक्रम शानदार रहा। मेसी अब मुंबई आ रहे हैं। उन्हें लेकर बहुत ज्यादा उत्साह है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि जितनी अच्छी तरह से हैदराबाद के फैंस ने मेसी को देखा, उसी तरह से हम भी उनकी झलक देख पाएंगे। मैं 2010 से उन्हें फॉलो कर रहा हूं। इसलिए मेरे लिए उन्हें देखने का मौका मिलना बहुत बड़ी बात है।"
फैन ने कहा कि मेसी एक पूर्ण फुटबॉलर हैं। वह सिर्फ गोल नहीं करते, बल्कि गोल का मौका बनाने के बाद गोल करते हैं। पेनाल्टी पर गोल करना हो या कॉर्नर से या फिर फुटबॉल की हर तकनीक में मेसी दक्ष हैं। उनको खेलते हुए देखना करिश्मे की तरह है। मेसी को देखने की खुशी में पिछले 2-3 दिनों से अच्छी तरह नहीं सुन पाया हूं। उन्हें देखने का मौका मेरे लिए सपना सच होने जैसा है।
एक अन्य फैन ने कहा, "मेसी को देखने के लिए फैंस के बीच काफी उत्साह है। कोलकाता में जो कुछ भी हुआ था, वो अच्छा नहीं था। हैदराबाद ने भारत का सम्मान बचा लिया।" फैन ने भारतीय फुटबॉल को विकसित करने के लिए सरकार से अपील करते हुए कहा कि मेसी को भारत लाने के लिए जितना निवेश किया गया है, हमारे भारतीय फुटबॉल में भी उतना निवेश किया जाना चाहिए। सुनील छेत्री जैसे खिलाड़ी कम नहीं हैं, लेकिन उन्हें वो सुविधाएं नहीं मिलतीं जितनी मेसी और दूसरी विदेशी टीमों और खिलाड़ियों को मिलती है। सरकार को भारतीय फुटबॉल के विकास के बारे में सोचना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





