खेल

ओपनिंग सेरेमनी से शुरू होगा एशिया के दिग्गजों का मुकाबला, जानें कहां देखें लाइव

nidhi
19 Sept 2026 11:42 AM IST
ओपनिंग सेरेमनी से शुरू होगा एशिया के दिग्गजों का मुकाबला, जानें कहां देखें लाइव
x
एशियन गेम्स 2026 ओपनिंग सेरेमनी

स्पोर्ट्स डेस्क : एशियन गेम्स 2026 का आधिकारिक आगाज शनिवार, 19 सितंबर से जापान के आइची-नगोया में होने जा रहा है। 20वें एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित होगी। भारत में इसका लाइव प्रसारण दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा, जबकि जापान में समारोह शाम 6 बजे शुरू होगा।

इस बार एशियन गेम्स में 45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी 43 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगी। भारत की ओर से शूटिंग स्टार मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत उद्घाटन समारोह में तिरंगा थामेंगे। पवन सहरावत ने अंतिम समय में तजिंदरपाल सिंह तूर की जगह ली है। भारतीय दर्शक एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी का सीधा प्रसारण Sony Sports 1 और Sony Sports 5 पर देख सकते हैं। क्षेत्रीय भाषाओं में कवरेज के लिए Sony Sports 3 पर हिंदी और Sony Sports 4 पर तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में प्रसारण उपलब्ध रहेगा।
अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मुकाबले और ओपनिंग सेरेमनी देखना चाहते हैं तो SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके जरिए दर्शक एशियन गेम्स के विभिन्न मुकाबलों को भी ऑनलाइन देख सकेंगे।
एशियन गेम्स में भारत की नजर अपने पिछले प्रदर्शन को बेहतर करने पर रहेगी। हैंगझोउ 2023 में भारत ने रिकॉर्ड 107 पदक जीते थे। इस बार भी पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, मनु भाकर, अमन सहरावत और लवलीना बोरगोहेन जैसे प्रमुख भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे। ओपनिंग सेरेमनी के साथ एशिया के सबसे बड़े बहु-खेल आयोजनों में से एक का औपचारिक शुभारंभ होगा और इसके बाद अलग-अलग खेलों में पदकों की जंग तेज होगी।

Next Story