खेल

IND W vs SA W के बीच भिड़ंत जारी है, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Kajal Dubey
27 March 2022 3:13 AM GMT
IND W vs SA W के बीच भिड़ंत जारी है, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
x
आईसीसी महिला विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईसीसी महिला विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। शेफाली वर्मा ने वर्ल्ड कप का पहला अर्धशतक लगाया और 53 रन बनाकर आउट हुईं।

18 साल की शेफाली वर्मा ने विश्व कप का अपना पहला अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने चौके के साथ 40 गेंदों में करियर की तीसरी फिफ्टी पूरी की।स्मृति ने लगाया पहला छक्का
स्मृति मंधाना ने अपना और मैच का पहला छक्का लगा दिया है। उन्होंने मासाबाटा क्लास के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। भारत के लिहाज से एक और अच्छा ओवर जिसमें 12 रन आए। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 90/0, स्मृति मांधना (32*), शेफ़ाली वर्मा (52*)
भारत को शेफाली वर्मा के रूप में पहला बड़ा झटका लगा है। विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहीं शेफाली 53 रन बनाकर रनआउट हो गई हैं। उन्होंने 46 गेंदों की अपनी पारी में आठ चौके लगाए। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 91/1, स्मृति मांधना (32*), यास्तिका भाटिया (0*)
भारत को यास्तिका भाटिया के रूप में दूसरा झटका लगा है। इस बार यास्तिका दो रन बनाकर ट्राइऑन की गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बोल्ड हो गई।
भारतीय टीम ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि टीम ने दो महत्वपूर्ण विकेट भी गंवाए हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 102/2, मिताली राज (4*), स्मृति मांधना (36*)
भारतीय टीम लगातार अंतराल पर दो विकेट गंवाने के बाद उबरने में लगी है। उसका रन रेट भी धीमा हो गया है। पिछले पांच ओवर में भारत ने 18 रन बनाए हैं। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 120/2, मिताली राज (16*), स्मृति मांधना (41*)
भारतीय टीम लगातार अंतराल पर दो विकेट गंवाने के बाद उबरने में लगी है। उसका रन रेट भी धीमा हो गया है। पिछले पांच ओवर में भारत ने 18 रन बनाए हैं। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 120/2, मिताली राज (16*), स्मृति मांधना (41*)
भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 69 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके करियर की 22वीं फिफ्टी है। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।


Next Story