
x
Beijing बीजिंग: सउदी अरब की राजधानी रियाद में यू23 पुरुष फुटबाल एशियाई कप के डी ग्रुप के अंतिम दौर के मैच खेले गए। चीनी टीम और थाईलैंड टीम तीव्र मुकाबले के बाद 0-0 की बराबरी पर रही। इस तरह चीनी टीम ग्रुप मैच में 1 जीत और दो बराबरी से पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और इतिहास में पहली बार यू23 एशियाई कप के नॉकआउट दौर में दाखिल हुई।
इस ग्रुप के एक अन्य मैच में आस्ट्रेलियाई टीम ने इंजरी टाइम में लगातार दो गोल दागकर 2-1 से ईराकी टीम को हरा दिया। आस्ट्रेलियाई टीम दो जीत और एक हार से 6 अंकों के साथ डी ग्रुप में पहले स्थान पर रही। पिछले दौर के मैच में आस्ट्रेलियाई टीम चीनी टीम से 0-1 से पराजित हुई थी।
चीनी टीम के मुख्य कोच एंटोनिओ ने मैच के बाद न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि पहली बार नॉकआउट दौर में प्रवेश करना चीनी टीम के लिए एक ऐतिहासिक वक्त है। मुझे अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है। 17 जनवरी को चीनी टीम उज्बेकिस्तानी टीम से भिड़ेगी।
Tagsयू23 एशियाई कपचीन यू23 टीमऑस्ट्रेलिया बनाम इराकडी ग्रुपनॉकआउट दौररियाद फुटबॉलचीनी फुटबॉल इतिहासएंटोनियो कोचउज्बेकिस्तान मुकाबलाअंडर-23 फुटबॉलएशियाई फुटबॉल टूर्नामेंटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





