खेल

चीनी फुटबॉल टीम ने एक वॉर्मअप मैच में कुवैत की टीम को 3-1 से हराया

jantaserishta.com
16 March 2025 4:27 PM IST
चीनी फुटबॉल टीम ने एक वॉर्मअप मैच में कुवैत की टीम को 3-1 से हराया
x
बीजिंग: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में वर्ष 2026 विश्व कप के एशियाई क्षेत्र की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के टॉप-18 के दौर की तैयारी कर रही चीनी पुरुष फुटबॉल टीम ने 15 मार्च को एक वॉर्मअप मैच में कुवैत की टीम को 3-1 से हरा दिया।
चीनी टीम 20 मार्च को टॉप-18 प्रतियोगिता के सी ग्रुप के सातवें दौर में विदेशी मैदान के मैच में सउदी अरब के साथ मुकाबला करेगी। सी ग्रुप में अब जापान 16 अंकों के साथ पहले और ऑस्ट्रेलिया सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। चीन, सउदी अरब, बहरीन और इंडोनेशिया के पास छह-छह अंक हैं। कुवैत बी ग्रुप में अस्थाई तौर पर पांचवें स्थान पर है। इस टीम की शैली सउदी अरब से मिलती-जुलती है।
वॉर्मअप मैच के पहले हाफ में चीनी टीम ने आसानी से 3-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में कुवैत की टीम ने एक गोल कर अंतर कम किया। चीनी टीम 17 मार्च को दुबई से रियाद रवाना होगी और अंतिम दौर की तैयारी करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story