खेल

27 साल के इस खिलाड़ी के करियर पर मंडराया खतरा, हार्दिक ने भी टीम में नहीं दिया मौका

Subhi
27 Jun 2022 7:28 AM IST
27 साल के इस खिलाड़ी के करियर पर मंडराया खतरा, हार्दिक ने भी टीम में नहीं दिया मौका
x
टीम इंडिया (Team India) ने आयरलैंड (Ireland) दौरे की शुरुआत जीत के साथ की है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने एक रोमांचक मुकाबला जीता. इस मैच की प्लेइंग XI पर हर किसी की नजर थी, लेकिन टीम में 27 साल का एक खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में नाकाम रहा. ये खिलाड़ी लगातर टीम से बाहर हो रहा है.

इस खिलाड़ी को नहीं मिल रहा एक मौका

इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने उमरान मलिक का डेब्यू कराया, लेकिन स्क्वाड में शामिल ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) को टीम में जगह नहीं मिली. वेंकटेश अय्यर को लगातार टीम इंडिया से बाहर रखा जा रहा है. ये खिलाड़ी एक समय टीम में हार्दिक पांड्या की जगह लेने का हकदार माना जा रहा था.

पंत ने भी नहीं खिलाया था कोई मैच

आयरलैंड (Ireland) सीरीज से पहले टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. इस सीरीज में टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में थी. उन्होंने भी वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) को एक भी मैच में टीम की प्लेइंग XI में जगह नहीं दी थी. ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद टीम की पहली पसंद बना हुआ था.

IPL सीजन 15 में रहा खराब प्रदर्शन

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) आईपीएल 2022 से ही बहुत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इस सीजन में उन्हें ओपनिंग से लेकर लोअर ऑर्डर तक में खेलने का मौका मिला, लेकिन वे पूरी तरह फ्लॉप रहे. अब टीम में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जैसे धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी भी हो गई है, ऐसे में अय्यर को आने वाले मुकाबलो में भी मौका मिलना मु्श्किल दिखाई दे रहा है.

रोहित शर्मा ने दिखाया था भरोसा

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने अभी तक सबसे ज्यादा मैच रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले हैं. वे टीम इंडिया के लिए 11 मैच खेले हैं, जिसमें से 9 मैचों में रोहित शर्मा कप्तान थे. अय्यर के नाम 9 टी20 मैचों में 133 रन और 5 विकेट दर्ज हैं, वहीं 2 वनडे मैचों में 24 रन बनाए हैं.

Next Story