खेल

क्रिकेटर्स से शादी के बाद फ्लॉप हुआ इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों का करियर, लिस्ट में युवराज सिंह की पत्नी का नाम

Gulabi
14 Sept 2021 3:36 PM IST
क्रिकेटर्स से शादी के बाद फ्लॉप हुआ इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों का करियर, लिस्ट में युवराज सिंह की पत्नी का नाम
x
क्रिकेटर्स और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना रहा है

क्रिकेटर्स और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना रहा है. कई खिलाड़ियों के तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अफेयर की खबरें खूब उड़ी हैं. वहीं कई खिलाड़ियों ने तो इन खूबसूरत हसीनाओं के साथ शादी तक की. मौजूदा समय में भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिश्ता सबसे ज्यादा फेमस है. खिलाड़ियों से शादी करने के बाद कई अभिनेत्रियों ने एक्टिंग करना जारी रखा है, जबकि कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने शादी के बाद काम करना बंद कर दिया है.

बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच (Hazel Keech) ने 2016 में पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) से शादी की थी. हेजल को आखिरी बार बांके की क्रेजी बारात फिल्म में देखा गया था, जो 2016 में ही आई थी. शादी के हेजल ने फिर कभी फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा. हेजल ने सलमान खान के साथ 2011 में आई हिट फिल्म बॉडीगार्ड में भी काम किया था.

भारत के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) ने 2017 में बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटके (Sagarika Ghatge) के साथ शादी की थी. इसी साल सागरिका अपनी आखिरी फिल्म 'इरादा' में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने भी अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था. बता दें कि सागरिका ने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' में भी काम किया था.

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने साल 1996 में अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था. इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) के साथ की थी. एक लंबे अफेयर के बाद इन दोनों ने शादी का फैसला किया. संगीता ने इसी साल निर्भय में आखिरी बार एक्टिंग की थी. इसके बाद वे फिर कभी पर्दे पर नहीं देखी गई. बाद में, 2010 में इन दोनों का तलाक हो गया.

नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ लॉकडाउन 2020 में घर में ही शादी की थी. नताशा कई हिट गानों में डांस कर चुकी हैं और उन्होंने 2014 में आई 'सत्याग्रह' फिल्म में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि सगाई के बाद से उन्होंने किसी भी गाने या फिल्म में काम नहीं किया है.

दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अभिनेत्री गीता बसरा (Geeta Basra) से 2015 में शादी की थी. गीता भी उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने शादी के बाद एक्टिंग करियर को बाय-बाय कह दिया. भज्जी और गीता ने 8 साल के लंबे रिलेशन के बाद शादी की थी. गीता ने 2016 में आखिरी बार पंजाबी फिल्म 'लॉक' में काम किया था.
Next Story