
x
होबार्ट: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को बेलेरीव ओवल में टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक कोई टी20 मैच नहीं खेला है। आइए, उस खिलाड़ी के बारे में जानते हैं, जिसने इस मैदान पर सर्वाधिक विकेट हासिल किए हैं।
भले ही यह ऑस्ट्रेलिया का घरेलू मैदान है, लेकिन गेंदबाजों में वेस्टइंडीज का खिलाड़ी शीर्ष पर है। इस खिलाड़ी का नाम है- अल्जारी जोसेफ। इस तेज गेंदबाज ने साल 2022 से 2024 के बीच बेलेरीव ओवल में 4 टी20 मैच खेले, जिसमें 16.12 की औसत के साथ 8 विकेट हासिल किए। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अल्जारी ने टी20 फॉर्मेट में इस मैदान पर कुल 16 ओवर फेंके हैं, जिसमें 96 रन दिए।
अल्जारी जोसेफ ने अक्टूबर 2022 में इस मैदान पर कुल 3 मैच खेले। 17 अक्टूबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्होंने 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके बाद 19 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के विरुद्ध 16 रन देकर 4 सफलताएं हासिल कीं। 21 अक्टूबर को उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 39 रन देकर कोई भी विकेट हासिल नहीं किया।
अल्जारी जोसेफ ने 9 फरवरी 2024 को इस मैदान पर अपना चौथा टी20 मैच खेला। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था, जिसमें 46 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस मैदान पर टी20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और ब्लेसिंग मुजारबानी 6-6 विकेट लेकर लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर मौजूद हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद 31 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। अब भारत की कोशिश होबार्ट में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे मुकाबले को जीतकर बराबरी करने की होगी। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर वनडे सीरीज 1-2 से गंवा चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम टी20 सीरीज को जीतकर हिसाब चुकता करना चाहेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





