खेल

फर्ग्यूसन की घातक यॉर्कर से चकमा खा गया बल्लेबाज, बोल्ड होने पर भी नहीं हुआ यकीन

Subhi
15 April 2022 10:04 AM IST
फर्ग्यूसन की घातक यॉर्कर से चकमा खा गया बल्लेबाज, बोल्ड होने पर भी नहीं हुआ यकीन
x
IPL 2022 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रनों से पटखनी दे दी.

IPL 2022 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 37 रनों से पटखनी दे दी. इस मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) अपनी घातक यॉर्कर गेंद की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) ने अपनी यॉर्कर से राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) का स्टंप उड़ा दिया. लॉकी फर्ग्यूसन की इस सटीक यॉर्कर से जोस बटलर चकमा खा गए और 54 रन बनाकर आउट हो गए.

फर्ग्यूसन की घातक यॉर्कर से चकमा खा गया बल्लेबाज

कमाल की बात ये रही कि 150 Kmph की रफ्तार से तेज गेंदबाजी करने वाले लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) ने जोस बटलर (Jos Buttler) को 126 Kmph की स्पीड वाली यॉर्कर से ही चित कर दिया. खुद जोस बटलर (Jos Buttler) भी बोल्ड होने के बाद यकीन नहीं कर पाए कि वह आउट हो गए. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की पारी के छठे ओवर में फर्ग्यूसन ने 54 रनों के निजी स्कोर पर बटलर को आउट कर दिया. बटलर को इसका कोई आइडिया नहीं था. वह इसे खेलने की कोशिश करते रहे, लेकिन गेंद बल्ले को छकाती हुई विकेट से जा लगी.

बटलर को बोल्ड होने पर भी नहीं हुआ यकीन

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग के दौरान पारी के छठे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए. इस ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) ने पांचवीं गेंद 146 Kmph की रफ्तार से डाली, जिस पर बटलर ने फाइन लेग की तरफ बेहतरीन छक्का जड़ा. इसके बाद फर्ग्यूसन ने अपनी स्पीड में बदलाव किया और छठी गेंद 126 KMPH की स्पीड से यॉर्कर लेंथ पर लेग-कटर डाली. बटलर इसे भांप नहीं पाए और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए.

फर्ग्यूसन ने अपना बदला ले लिया

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. जोस बटलर (Jos Buttler) ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान बटलर ने लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) की गेंद पर एक तो बेहतरीन भी छक्का जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) ने उन्हें आउट कर अपना बदला ले लिया.


Next Story