खेल

थाईलैंड की नताया बूचाथम, रोसेनन कानोह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया

jantaserishta.com
22 Dec 2025 5:31 PM IST
थाईलैंड की नताया बूचाथम, रोसेनन कानोह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया
x
बैंकॉक: थाईलैंड की नताया बूचाथम और रोसेनन कानोह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। बूचाथम-कनोह के इस फैसले ने सभी को चौंकाया है। 39 वर्षीय ऑलराउंडर बूचाथम ने साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। वह क्षेत्रीय और वैश्विक मंच पर थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीम के उदय में प्रमुख खिलाड़ियों में शुमार रही हैं, जिन्होंने बाएं हाथ की टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज और एक भरोसेमंद ऑफ-स्पिनर के रूप में योगदान दिया है।
बूचाथम ने 13 वनडे मुकाबलों में 12 विकेट हासिल करने के साथ 165 रन बनाए। वहीं, 116 टी20 मुकाबलों में 10.89 की औसत के साथ 126 विकेट लेने के अलावा, 1,035 रन भी बनाए। वह एक दशक से भी अधिक समय तक थाईलैंड महिला टीम की आधारशिला रहीं, उन्होंने आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट्स में टीम की सफलताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2020 में उपस्थिति और कई एशिया कप अभियान शामिल हैं। वह हाल ही में आईसीसी इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम की सदस्य रही हैं।
बूचाथम ने एक भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बनाई, जिनके योगदान को थाईलैंड क्रिकेट कभी भूल नहीं सकता है। दूसरी ओर, 26 वर्षीय ऑलराउंडर रोसेनन कानोह ने अगस्त 2019 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में 9 वनडे मुकाबले खेले, जिसमें 14.28 की औसत के साथ 100 रन जुटाए। वहीं, 49 टी20 मुकाबलों में 219 रन बनाने के अलावा, उन्होंने 3 विकेट भी हासिल किए।
19 दिसंबर 2025 को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की अंतिम पारी खेलने वाली रोसेनन कानोह ने एसईए गेम्स विमेंस टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मलेशिया के खिलाफ 21 रन की नाबाद बनाकर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। यह उनके अंततराष्ट्रीय करियर की सबसे बेहतरीन पारी भी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story