खेल

Test match: भारत की पहली पारी में चार विकेट पर 86 रन, पहले दिन का खेल समाप्त

Harrison
1 Nov 2024 5:48 PM IST
Test match: भारत की पहली पारी में चार विकेट पर 86 रन, पहले दिन का खेल समाप्त
x
India vs New Zealand: भारत ने शुक्रवार को मुंबई में तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड को 235 रन पर आउट करने के बाद खराब शुरूआत की और स्टंप तक पहली पारी में 86 रन तक चार विकेट गंवा दिये।
दिन का खेल समाप्त होने तक शुभमन गिल 31 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने 65 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि आफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने 81 रन देकर चार विकेट चटकाये जिससे न्यूजीलैंड टीम 65 . 4 ओवर में आउट हो गई।
Next Story