खेल

Tennis Tournament: चैंपियन जोकोविच को जीत के लिए दो घंटे जूझना पड़ा

Shiddhant Shriwas
4 Nov 2021 9:56 AM IST
Tennis Tournament: चैंपियन जोकोविच को जीत के लिए दो घंटे जूझना पड़ा
x
जोकोविच यहां रिकॉर्ड पांच बार के चैंपियन हैं। दो घंटे तक चले मुकाबले में हंगरी के मार्टन फुस्कोविच को 6-2, 4-6, 6-3 से पराजित किया।

एक साल में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड बनाने से चूकने के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेल रहे नोवाक जोकोविच को जीत के लिए तीन सेट तक जूझना पड़ा।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में दो घंटे तक चले मुकाबले में हंगरी के मार्टन फुस्कोविच को 6-2, 4-6, 6-3 से पराजित किया। जोकोविच यहां रिकॉर्ड पांच बार के चैंपियन हैं।

Next Story