खेल

टेनिस स्टार शारापोवा और फॉर्म्युला वन रेसर शूमाकर पर भारत में धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें क्या है मामला

jantaserishta.com
17 March 2022 10:51 AM IST
टेनिस स्टार शारापोवा और फॉर्म्युला वन रेसर शूमाकर पर भारत में धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें क्या है मामला
x

नई दिल्ली: गुरुग्राम में कोर्ट के आदेश के बाद बादशाहपुर थाने में एक बिल्डर और उनके प्रमोटर्स में शामिल टेनिस स्टार मारिया शारापोवा और रेसर माइकल शूमाकर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. दिल्ली की रहने वाली महिला की शिकायत पर विश्वासघात और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था.

छतरपुर की रहने वाली शैफाली अग्रवाल ने दर्ज कराए गए शिकायत में बताया था कि 2013 में बिल्डर के ब्रोशर में मारिया शारापोवा और माइकल शूमाकर का नाम देख कर उन्होंने सेक्टर-73 के प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट किया था. महिला की शिकायत के बाद गुरुग्राम पुलिस ने बिल्डर और प्रमोटर के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 120 B के तहत एफआईआर दर्ज कर की मामले की जांच शुरू कर दी है.
महिला का आरोप है कि मेसर्स रियलटेक डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लग्जरी घर के लिए प्रोजेक्ट में पैसा लगाने के लिए पहले विज्ञापन के जरिए लुभाया गया. इसके बाद बिल्डर की ओर से कई झूठे वादे भी किए गए. महिला ने बताया कि विज्ञापन में दिखाए गए तस्वीरों को देखकर उन्होंने इन्वेस्ट कर दिया. बिल्डर की ओर से बताया गया था कि यहां टेनिस अकादमी और स्पोर्ट्स स्टोर खोला जाएगा, लेकिन इन वादों को पूरा नहीं किया गया. इसके अलावा एक टावर के निर्माण की भी बात कही गई थी जिसका नाम माइकल शूमाकर वर्ल्ड टावर है. इसके बारे में विज्ञापनों और ब्रोशर में उल्लेख किया गया था.
आरोप है कि ये प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं किया गया. मानसिक पीड़ा और उत्पीड़न सहने और धैर्य खोने के बाद महिला ने अन्य शिकायतकर्ताओं के साथ बिल्डर को कानूनी नोटिस भेजा. नोटिस में शिकायतकर्ताओं ने कंपनी को सूचित किया कि यदि वे जमा रकम को ब्याज सहित वापस करेंगे तो शिकायत वापस ली जाएगी. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अभी तक परियोजना को पूरा नहीं किया गया है जो कि आपराधिक साजिश की श्रेणी में आता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story