खेल

Rafael Nadal: टेनिस स्टार राफेल नडाल कोरोना पॉजिटिव, अबु धाबी से पहुंचे थे स्पेन

jantaserishta.com
20 Dec 2021 4:50 PM IST
Rafael Nadal: टेनिस स्टार राफेल नडाल कोरोना पॉजिटिव, अबु धाबी से पहुंचे थे स्पेन
x

Rafael Nadal Corona Positive: स्टार टेनिस प्लेयर राफेल नडाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सोमवार को राफेल नडाल ने ट्विटर पर अपने फैंस को ये जानकारी दी. अबुधाबी में टूर्नामेंट खेल वापस अपने घर लौट रहे राफेल नडाल ने जब कोरोना टेस्ट करवाया तब वह पॉजिटिव पाए गए.

राफेल ने ट्वीट कर अपने फैंस को जानकारी दी कि अबुधाबी टूर्नामेंट से वापस लौटने के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. जब मैं स्पेन में आया था, मैंने RT-PCR टेस्ट करवाया था. राफेल के मुताबिक, अभी उन्हें कुछ तकलीफ हो रही है लेकिन उम्मीद है कि ये जल्द ठीक हो जाएगा.
राफेल नडाल अभी होम क्वारनटीन हैं, साथ ही उनके संपर्क में आए सभी लोगों को भी टेस्ट करवाने के लिए कहा गया है. राफेल नडाल ने अपने फैंस को कहा कि वह आने वाले दिनों में अपनी तबीयत के हिसाब से टूर्नामेंट और शेड्यूल के बारे में फैसला करेंगे.
राफेल नडाल ने हाल ही में टेनिस कोर्ट पर वापसी की थी. अबुधाबी में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के एग्जीबिशन मैच में उन्हें पूर्व नंबर-1 प्लेयर एंडी मरे से हार का सामना करना पड़ा था. एंडी मरे ने राफेल नडाल को 6-3, 7-5 से मात दी थी.
राफेल नडाल के अब ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पर संशय बढ़ गया है. 13 जनवरी से ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत होनी है, पहले ही राफेल नडाल को लेकर अटकलें चल रही थीं कि वह कोरोना गाइडलाइन्स की वजह से इसमें नहीं खेलेंगे. लेकिन अब जब वह खुद कोरोना का शिकार हो गए हैं, तब ये संशय और भी बढ़ गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story