खेल

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने शेयर किया अपना एक खास VIDEO

Ritisha Jaiswal
14 July 2021 2:33 PM GMT
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने शेयर किया अपना एक खास VIDEO
x
23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक का आगाज होने वाला है। इसके लिए सभी देशों के सभी एथलीट्स अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक का आगाज होने वाला है। इसके लिए सभी देशों के सभी एथलीट्स अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं और वे काफी उत्साहित भी हैं। इस इवेंट से पहले कई एथलीट्स ने अपनी उत्सुकता सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। बुधवार को छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी अपना एक खास वीडियो साझा किया है। उन्होंने इसमें भारत की नई ओलंपिक किट पहनी है।

इस छोटी सी क्लिप में वे अमेरिकन रैपर डोजा कैट के 'किस मी मोर' पर डांस कर रही हैं। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा, "मेरे नाम में 'ए' का मतलब मेरी जिंदगी में बहुत कुछ है।" उन्होंने वीडियो में अपने नाम में आने वाले अक्षर 'ए' का मतलब बताया है- अग्रेशन, एंबीशन, अचीव और अफेक्शन।34 वर्षीय सानिया के इस पोस्ट पर ढेर सारे लाइक्स और कमेंट्स आए। वीडियो शेयर करने के बाद महज दो घंटे बाद ही इस पर 55 हजार से ज्यादा लाइक आ गए थे।
इस पोस्ट पर इंडस्ट्रियलिस्ट कुमार मंगलम बिरला की बेटी अनन्या बिरला ने कमेंट किया, "मुझे डांस मूव पसंद आए, खास कर आंख मारना, बधाई हो अच्छे स्टफ के लिए।"कई यूजर्स ने सानिया को ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं भी दीं।






Next Story