खेल

टेंबा बावुमा ने वनडे क्रिकेट में 2,000 रन पूरे किए

jantaserishta.com
6 Dec 2025 4:02 PM IST
टेंबा बावुमा ने वनडे क्रिकेट में 2,000 रन पूरे किए
x
विशाखापत्तनम: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम में सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में करियर में एक खास उपलब्धि हासिल की। बावुमा ने वनडे करियर में अपने 2,000 रन पूरे कर लिए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के 22वें बल्लेबाज हैं।
विशाखापत्तनम वनडे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे टेंबा बावुमा ने 67 गेंद पर 5 चौकों की मदद से 48 रन की पारी खेली। पारी के दौरान 13वां रन बनाते ही बावुमा के वनडे में 2,000 रन पूरे हो गए।
बावुमा के 55 मैचों की 53 पारियों में 5 शतक और 8 अर्धशतक की मदद से 2,035 रन हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन जैक कैलिस के नाम है। 1996 से 2014 के बीच 323 मैचों की 309 पारियों में 53 बार नाबाद रहते हुए 17 शतक और 86 अर्धशतक की मदद से कैलिस ने 11,550 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स हैं। एबी के नाम 223 मैचों में 25 शतक और 52 अर्धशतक की मदद से 9,427 रन बनाए।
टेंबा बावुमा के पास बतौर कप्तान भारत में सीरीज जीतकर इतिहास दोहराने का मौका है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत में सिर्फ 1 ही बार वनडे सीरीज जीती है। 2015-16 में 5 वनडे मैचों की सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 2-3 से जीती थी। उस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स थे। बावुमा के पास डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए भारत में वनडे सीरीज जीतने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बनने का मौका है।
वनडे सीरीज से पहले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। टेंबा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 0-2 से जीती थी। 2000 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब दक्षिण अफ्रीका ने भारत का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका से तीसरे वनडे में भारतीय टीम को सावधान रहना होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story