खेल

दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की जीत

jantaserishta.com
25 Dec 2022 10:51 AM IST
दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की जीत
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने मीरपुर टेस्ट में भी जीत हासिल कर ली है. मैच के चौथे दिन शुरुआत में ऐसा लगा कि भारत यह मैच हार भी सकता है, लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन की साझेदारी ने टीम इंडिया की लाज बचाई और भारत यह मैच 3 विकेट से जीत गया. टीम इंडिया ने इसी के साथ 2-0 से सीरीज भी अपने नाम कर ली है.
बांग्लादेश ने भारत को इस मैच में 145 रनों का लक्ष्य दिया था. टीम इंडिया ने चौथे दिन की शुरुआत 45-4 के स्कोर से की थी, लेकिन देखते ही देखते उसने अपने 3 विकेट गंवा दिए. ऐसे में भारत पर हार का संकट मंडराने लगा था. अंत में श्रेयस अय्यर (29), रविचंद्रन अश्विन (42) की अर्धशतकीय साझेदारी ने बांग्लादेश का सपना चूर-चूर कर दिया.
तीसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ, तब टीम इंडिया का स्कोर 45 रन पर 4 विकेट था. जयदेव उनादकट और अक्षर पटेल की जोड़ी क्रीज पर थी. चौथे दिन के शुरुआती ओवर्स में ही टीम इंडिया ने जयदेव उनादकट, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल का विकेट गंवा दिया था.
भारत का बांग्लादेश दौरा-
पहला वनडे: बांग्लादेश 1 विकेट से जीता
दूसरा वनडे: बांग्लादेश 5 रनों से जीता
तीसरा वनडे: भारत 227 रनों से जीता
पहला टेस्ट: भारत 188 रनों से जीता
दूसरा टेस्ट: भारत 3 विकेट से जीता
दूसरी पारी में ऐसे गिरे भारत के विकेट-
1-3: केएल राहुल
2-12: चेतेश्वर पुजारा
3-29: शुभमन गिल
4-37: विराट कोहली
5-56: जयदेव उनादकट
6-71: ऋषभ पंत
7-74: अक्षर पटेल
दूसरी पारी में लड़खड़ा गई थी टीम इंडिया
गौरतलब है कि भारत ने 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को शुरू में ही शीर्ष क्रम के चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे, जिससे यह मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था.
बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 231 रन बनाकर भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा. इस श्रृंखला में क्लीन स्वीप करके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण अंक हासिल करने की कवायद में लगी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 45 रन बनाए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story