खेल

टोक्यो ओलंपिक: हॉकी में टीम इंडिया की शानदार जीत, साउथ अफ्रीका को 4-3 से हराया

jantaserishta.com
31 July 2021 10:51 AM IST
टोक्यो ओलंपिक: हॉकी में टीम इंडिया की शानदार जीत, साउथ अफ्रीका को 4-3 से हराया
x

भारत की महिला हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में जीत हासिल की है. उसने साउथ अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है. टीम इंडिया की टोक्यो ओलंपिक में ये दूसरी जीत है. क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें जिंदा हैं.

टोक्यो ओलंपिक का आज 9वां दिन है. भारत की कमलप्रीत कौर ने डिस्कस थ्रो में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. कमलप्रीत भारत को मेडल दिलाने के बेहद करीब हैं. उन्होंने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का थ्रो किया. वहीं, तीरंदाजी और बॉक्सिंग में भारत को निराशा मिली है. तीरंदाज अतनु दास और बॉक्सर अमित पंघल हारकर बाहर हो गए हैं. दोनों प्री-क्वार्टर फाइनल का मैच हारे हैं. अब बॉक्सर पूजा रानी से उम्मीदें हैं. वह क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतते ही पदक पक्का कर लेंगी. इसके अलावा पीवी सिंधु सेमीफाइनल मुकाबला जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story