खेल

न्यूजीलैंड के साथ टीम इंडिया का फाइनल मुकाबला आज

Nilmani Pal
9 March 2025 6:25 AM IST
न्यूजीलैंड के साथ टीम इंडिया का फाइनल मुकाबला आज
x

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम आज (9 मार्च) ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी. यह मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. भारतीय टीम तीसरी बार और न्यूजीलैंड दूसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीतने उतरेगी.

वनडे फॉर्मेट में खेली जा रही इस चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और उसने एक भी मैच गंवाया नहीं है. ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में एक बार न्यूजीलैंड टीम को हरा चुकी भारतीय टीम एक बार फिर उसी विश्वास के साथ उतरेगी.

टीम इंडिया में इस वक्त बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी में ऐसे कई प्लेयर मौजूद हैं, जो आखिरी गेंद पर भी विपक्षी टीम के जबड़े से जीत छीनकर लाने की काबिलियत रखते हैं. आज हम ऐसे ही टॉप-5 खिलाड़ियों की बात करेंगे. चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 भारतीय टीम की उपकप्तानी संभाल रहे ओपनर शुभमन गिल इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं. वो ओपनिंग से ही गेंदबाजों की धुलाई शुरू कर देते हैं. गिल ने अब तक 4 मैचों में 52.33 के दमदार औसत से 157 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक जमाया. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 101 रन रहा है. गिल के साथ ओपनिंग में कप्तान रोहित शर्मा मोर्चा संभालते हैं. विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में जमकर बल्ला चलाया है. वो इस समय 4 मैचों में सबसे ज्यादा 217 रन बनाने वाले भारतीय भी हैं. कोहली का औसत 72.33 का रहा है. उन्होंने एक फिफ्टी और एक शतक जमाया है. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी और मुकाबला एकतरफा कर दिया था. जबकि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन जड़े थे.

Next Story