खेल

Women's World Cup 2022: महिला वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका ने भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद तोड़ी

jantaserishta.com
27 March 2022 2:10 PM IST
Womens World Cup 2022: महिला वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका ने भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद तोड़ी
x

नई दिल्ली: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की आस टूट गई है. लीग स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा.

भारतीय बल्लेबाजों ने जड़े तीन अर्धशतक
मैच में भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (71) और शेफाली वर्मा (53) ने पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की. इन दोनों खिलाड़ियों के बाद कप्तान मिताली राज (68) और हरमनप्रीत कौर (48) ने भी शानदार पारियां खेलीं. आज के मुकाबले में यास्तिका भाटिया (2), पूजा वस्त्रकार (3) और रिचा घोष (8) कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं. निर्धारित ओवरों में भारत ने 7 विकेट खोकर 274 रन का स्कोर खड़ा किया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से मसाबाता कलआस और शबनीम इस्माइल ने 2-2 और अयोबोंगा खाका और छोले ट्रायोन ने 1-1 विकेट झटके.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story