खेल

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया: क्वारंटीन पीरियड खत्म, खिलाड़ियों ने स्विमिंग पूल में ऐसे की मस्ती, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
2 July 2021 10:20 AM IST
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया: क्वारंटीन पीरियड खत्म, खिलाड़ियों ने स्विमिंग पूल में ऐसे की मस्ती, देखें तस्वीरें
x

नई दिल्ली. श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम ने गुरुवार को तीन दिन का अपना अनिवार्य क्वारंटीन पीरियड खत्म कर लिया. इसके बाद सभी खिलाड़ी एक साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखाई दिए.

श्रीलंका दौरे के लिए शिखर धवन को कप्तान, भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को कोच बनाया गया है. बीसीसीसआई ने ट्विटर पर यह तस्वीर शेयर की है जिसमें सभी भारतीय खिलाड़ी पूल में एक साथ नजर आ रहे हैं
इस तस्वीर में शिखर धवन के साथ युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव नजर रहे हैं. क्रिकेट जगत में कुलचा के नाम से यह प्रसिद्ध जोड़ी एक बार फिर मैदान में एक साथ उतरने की तैयारी में है.
श्रीलंकाई दौरे पर टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. 13 जुलाई को पहले वनडे के साथ इस दौरे की शुरुआत होगी.
भारत की मुख्य टीम विराट कोहली की अगुवाई में इंग्लैंड दौरे पर है. WTC फाइनल गंवाने वाली भारतीय टीम को 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है.
श्रीलंकाई टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है. पहले दो वनडे मैचों में श्रीलंका की टीम को करारी हार मिली है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story