खेल

टीम इंडिया हार्दिक पंड्या की वापसी का इंतजार कर रही है: शुभमन गिल

jantaserishta.com
3 Nov 2026 11:21 AM IST
टीम इंडिया हार्दिक पंड्या की वापसी का इंतजार कर रही है: शुभमन गिल
x
ऑकलैंड: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज बुधवार से शुरू हो रही है। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंजरी की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को कहा कि अगले विश्व कप के लिए टीम हार्दिक पंड्या की वापसी का इंतजार कर रही है।
गिल ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हार्दिक पंड्या एक बेहतरीन ऑल-राउंडर हैं। दुनिया में बहुत कम खिलाड़ियों के पास उनका स्किल सेट है। एक गेंदबाज के तौर पर, आप उन्हें गेम के अलग-अलग हिस्सों में इस्तेमाल कर सकते हैं। वह नई और पुरानी गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं। हमारी कई बार बात हुई है। वह अपनी चोटों को लेकर बदकिस्मत हैं। आईपीएल के बाद से नहीं खेले हैं। उम्मीद है, वह जल्द ही वापस आएंगे। वह कुछ डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे। उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही इंडियन टीम में वापस लाएंगे।"
भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम में वापसी से पहले हार्दिक को घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। गिल के बयान से यह संकेत मिलता है कि हार्दिक को टीम इंडिया में वापसी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी या विजय हजारे ट्रॉफी में खेलकर अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
हार्दिक पंड्या इंजरी की वजह से लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। आखिरी बार 24 मई को वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे। फिलहाल, इंजरी से रिकवरी के लिए वह बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में है।
पंड्या टीम इंडिया के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं। वह अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम को मजबूत संतुलन देते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में संयम और धैर्य से खेलते हुए टीम को जीत दिलाना उनकी खासियत है। भारतीय टीम ने हार्दिक की कमी को पूरा करने के लिए नीतिश रेड्डी जैसे युवाओं को मौका दिया है, लेकिन फिलहाल हार्दिक का कोई विकल्प नहीं है। वनडे विश्व कप 2027 के लिए वह बेहद अहम है। यही वजह है कि भारतीय टीम हार्दिक को पूरी तरह फिट होने के लिए पर्याप्त समय दे रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story