खेल

शुरू हुआ टाटा मोटर्स Tigor EV की बुकिंग.... कीमत की घोषणा 31 अगस्त के लास्ट में

Ritisha Jaiswal
21 Aug 2021 7:55 AM GMT
शुरू हुआ टाटा मोटर्स Tigor EV की बुकिंग.... कीमत की घोषणा 31 अगस्त के लास्ट में
x
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी Tigor EV का अनावरण किया था और अब कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहन के लिए बुकिंग शुरू कर चुकी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी Tigor EV का अनावरण किया था और अब कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहन के लिए बुकिंग शुरू कर चुकी है। आगामी Tigor EV में Ziptron तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा और यह ऑटोमेकर की दूसरी EV है। टाटा मोटर्स ने यह भी जानकारी दी है कि नई Tigor EV की अंतिम कीमत की घोषणा 31 अगस्त को की जाएगी।

Tigor EV के ​​डिजाइन की बात करें तो इसमें काफी अपडेट्स दिए गए हैं। नई इलेक्ट्रिक कार का एक्सटीरियर अब पहले से काफी बेहतर नजर आता है। कार की फ्रंट ग्रिल और फ्रंट बंपर को अपडेट किया गया है और EV में प्रोजेक्टर यूनिट के साथ हेडलैम्प्स भी हैं। Tata Motors ने दावा किया है कि नई 2021 Tigor EV अभी देश की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक सेडान है। आपको बता दें कि Tata Tigor इलेक्ट्रिक कार महज 5.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
Tata Motors ने Tigor EV में 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक का प्रयोग किया गया है। इस कार को फास्ट चार्जर के माध्यम से केवल 60 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। Nexon EV की तरह Tigor EV में भी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग ऑफर की जाने वाली है।
कीमत की बात करें तो Tata Tigor EV की कीमत टिगोर के वर्तमान में मौजूद पेट्रोल मॉडल से लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये अधिक हो सकती है, जो वर्तमान में 7.81 लाख रुपये तय की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक कार को 10 लाख रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में मौजूद अन्य इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में Tata Tigor EV को किफायती समझा जा रहा है। इसका लुक पहले से काफी बेहतर हुआ है ऐसे में ग्राहकों की इस कार में दिलचस्पी बढ़ने की पूरी संभावना है।


Next Story