खेल
ताइक्वांडो खिलाड़ी दानिश मंजूर ने कॉम्बैट स्पोर्ट्स टेक कंपनी के साथ किया कॉन्ट्रैक्ट
jantaserishta.com
11 Oct 2023 12:09 PM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय ताइक्वांडो टीम के एथलीट जम्मू-कश्मीर के दानिश मंजूर ने बुल्गारिया स्थित कॉम्बैट स्पोर्ट्स टेक कंपनी फाइट स्काउट के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। अनुबंध की अवधि नवंबर-2023 से शुरू होकर एक वर्ष होगी और दानिश आधिकारिक तौर पर वैश्विक मंच पर उनका प्रतिनिधित्व करेंगे।
दानिश ने हाल ही में दक्षिण कोरिया के गैंगवॉन में पहली बार ऐतिहासिक विश्व ताइक्वांडो ऑक्टागन डायमंड जी4 ओलंपिक रैंकिंग कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जहां उन्हें 5वां स्थान मिला था। साथ ही उन्होंने इज़राइल ओपन जी2 रैंकिंग इवेंट में भाग लिया है और अब उनकी नजर ओलंपिक पर है।
Tagsताइक्वांडो खिलाड़ीदानिश मंजूरकॉम्बैट स्पोर्ट्स टेक कंपनीटेक कंपनीअनुबंधTaekwondo PlayerDanish ManzoorCombat Sports Tech CompanyTech CompanyContract
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





