
x
Chittagong चटगांव। बांग्लादेश ने सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम, चटगांव में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए 171 रन की जरूरत थी जिसे टीम ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर हासिल कर लिया।
171 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश के लिए कप्तान लिटन दास ने अर्धशतक लगाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे दास ने 37 गेंद पर 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 57 रन की धमाकेदार पारी खेली। लिटन दास ने दूसरे विकेट के लिए परवेज हुसैन इमोन के साथ 60 और तीसरे विकेट के लिए सैफ हसन के साथ 52 रन की साझेदारी की। इन दोनों साझेदारियों का टीम की जीत में अहम योगदान रहा था। 138 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिराने के बाद आयरलैंड ने वापसी की कोशिश की और अगले 19 रन के अंदर 3 विकेट गिराए, लेकिन मोहम्मद सैफुद्दीन ने 7 गेंद पर 17 और मेहदी हसन ने 3 गेंद पर 6 रन बनाकर टीम को 2 गेंद पहले जीत दिला दी। बांग्लादेश ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता।
परवेज हुसैन इमोन ने 28 गेंद पर 43 और सैफ हसन ने 22 रन बनाए।
आयरलैंड के लिए मार्क अडेयर और गारेथ डेल्ने ने 2-2 विकेट लिए।
आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाए थे। कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 14 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 29 रन और टिम टेक्टर ने 25 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 38 रन बनाए। इन दोनों के अलावा विकेटकीपर लॉर्कन टुकर ने 32 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 41 और जॉर्ज डॉर्कवेल ने 21 गेंद पर 18 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए महेदी हसन ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। तंजीम हसन साकिब और मोहम्मद सैफुद्दीन ने 1-1 विकेट लिए।
Tagsबांग्लादेशआयरलैंडटी20क्रिकेटचटगांवलिटन दासअर्धशतकमेहदी हसनमोहम्मद सैफुद्दीनजीतसीरीज बराबरीपरवेज हुसैन इमोनसैफ हसनटॉसरनविकेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





