खेल
टी20 सीरीज: दीप्ति शर्मा का पहला 'पंच', दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने चखा जीत का स्वाद
jantaserishta.com
26 April 2026 8:05 AM IST

x
जोहानसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही 5टी20 मैचों की सीरीज में भारत की लगातार हार का सिलसिला खत्म हो गया है। सीरीज के पहले तीन मैच गंवा चुकी भारतीय टीम ने चौथे मैच में दीप्ति शर्मा के बल्ले और गेंद से किए बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हराया।
दक्षिण अफ्रीका से पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने के बाद भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली।
भारतीय टीम को 185 तक पहुंचाने में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं दीप्ति शर्मा और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं ऋचा घोष का अहम योगदान रहा। दोनों ने नाबाद रहते हुए 38 गेंदों में 65 रन की साझेदारी की। दीप्ति ने 26 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 36 और ऋचा ने 18 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाए।
186 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 9 विकेट पर 171 रन ही बना सकी और 14 रन से मैच हार गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए सुने लुस ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, और तंजिम ब्रिट्स ने 30 रन बनाए।
भारतीय टीम के लिए दीप्ति शर्मा ने अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की और पहली बार 5 विकेट लेते हुए टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। दीप्ति ने 4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिए। क्रांति गौड़, श्री चारणी, काश्वी गौतम, और शफाली वर्मा को 1-1 विकेट मिला।
दीप्ति शर्मा को गेंद और बल्ले से उनके उपयोगी और अहम योगदान के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में अपने हार के अंतर को कम करने की कोशिश करेगी। दक्षिण अफ्रीका फिलहाल सीरीज में 3-1 से आगे है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





