
x
Delhi दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के शेष 2 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। हालांकि, अक्षर लखनऊ में टीम के साथ हैं, जहां उनका मेडिकल चेकअप किया जाएगा। पुरुष चयन समिति ने लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले टी20 मुकाबलों के लिए शाहबाज अहमद को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है।
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 101 रन से अपने नाम किया था। इस मुकाबले में मेजबान टीम ने 6 विकेट खोकर 175 रन बनाने के बाद मेहमान टीम को 12.3 ओवरों में 74 रन पर समेट दिया। अगले मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने 51 रन से मुकाबला अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।
धर्मशाला में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। साउथ अफ्रीकी टीम को 117 रन पर समेटने के बाद भारत ने 15.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अब भारत की निगाहें टी20 सीरीज पर हैं।
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ में 17 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि 19 दिसंबर को अहमदाबाद में सीरीज का अंतिम मैच आयोजित होगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतिम 2 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद।
Tagsअक्षर पटेलटी20 सीरीजभारत बनाम साउथ अफ्रीकाशाहबाज अहमदरिप्लेसमेंटभारतीय क्रिकेट टीमलखनऊ मैचअहमदाबाद मैचक्रिकेट अपडेटटीम इंडियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





