खेल
टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर
jantaserishta.com
8 March 2026 10:42 AM IST

x
अहमदाबाद: टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। दोनों टीमों के पास खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है। न्यूजीलैंड जहां अपने पहले खिताब की तलाश में है, वहीं भारत कुल तीसरे और लगातार दूसरा खिताब जीतने की कोशिश में है।
भारत ने मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, तो न्यूजीलैंड ने कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह चौथी भिड़ंत होगी। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले खेले गए तीनों मुकाबलों में न्यूजीलैंड विजयी रही है। ऐसे में भारत के पास इस बार पुराने रिकॉर्ड को बदलने और बदला चुकता करने का मौका होगा।
खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों फिन एलन और टिम साइफर्ट के बीत कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। बुमराह नई गेंद से स्विंग और सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं, जबकि एलन और साइफर्ट तेज शुरुआत देने के लिए मशहूर हैं। ऐसे में शुरुआती ओवरों की यह टक्कर मैच का रुख तय कर सकती है। बुमराह ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को फाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भारत के लिए चुनौती बन सकते हैं। हेनरी का आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने का रिकॉर्ड रहा है। उनका सामना भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से होगा। सैमसन पिछले दो मैचों में बेहतरीन दिखे हैं। फाइनल में देखना होगा कि कीवी गेंदबाजों के खिलाफ वे कैसा प्रदर्शन करते हैं। अभिषक इस टूर्नामेंट में अब तक संघर्ष करते नजर आए हैं और खिताबी मुकाबले में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे।
स्पिन विभाग में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। अहमदाबाद के बड़े मैदान और धीमी पिच पर उनकी बाएं हाथ की स्पिन भारतीय मध्यक्रम को चुनौती दे सकती है। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में स्पिन ने चुनौती दी है, लेकिन शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या स्पिन खेलने में दक्ष हैं और वे सेंटनर के साथ ही टीम के अन्य स्पिनरों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। न्यूजीलैंड की टीम में सेंटनर के अलावा रचिन रवींद्र की स्पिन भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





