
x
Chennai चेन्नई। भारत ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में तूफानी शुरुआत करते हुए इतिहास रच दिया। भारत ने शुरुआती 6 ओवरों में 1 विकेट खोकर 80 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा पावरप्ले टोटल है।
यह टी20 वर्ल्ड कप मैच के पावरप्ले में भारत का तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले टीम इंडिया नामीबिया के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 1 विकेट खोकर 86 रन बना चुकी थी। टीम इंडिया साल 2021 में दुबई के मैदान पर स्कॉटलैंड के खिलाफ 2 विकेट खोकर 82 रन बना चुकी थी। साल 2007 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 1 विकेट गंवाकर 76 रन बनाए थे।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 3.4 ओवरों में 48 रन की साझेदारी हुई।संजू 15 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अभिषेक के साथ 42 गेंदों में 72 रन जोड़े। ईशान 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन की पारी खेली।
भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है, जबकि रिंकू सिंह के स्थान पर संजू सैमसन ने वापसी की है। वहीं, विपक्षी टीम ने क्रेमर के स्थान पर टिनोटेंडा मापोसा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैच में संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह के साथ उतरी है।
दूसरी तरफ, सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा के साथ इस मैच में खेल रही है।
Tagsचेन्नईएमए चिदंबरम स्टेडियमटी20 वर्ल्ड कप 2026भारत बनाम जिम्बाब्वेपावरप्ले रिकॉर्डअभिषेक शर्माईशान किशनसंजू सैमसनसूर्यकुमार यादवसुपर-8जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





