खेल

टी20 विश्व कप: सुपर-8 का शेड्यूल जारी, जानें कौन सी टीम किससे और कब भिड़ेगी?

jantaserishta.com
19 Feb 2026 11:56 AM IST
टी20 विश्व कप: सुपर-8 का शेड्यूल जारी, जानें कौन सी टीम किससे और कब भिड़ेगी?
x
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने सुपर 8 में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 से बाहर होना चौंकाने वाला है। वहीं पिछली बार सेमीफाइनल खेलने वाली अफगानिस्तान भी सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी है। आईसीसी ने सुपर-8 का शेड्यूल जारी कर दिया है।
सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज हैं। ग्रुप 2 में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान हैं।
सुपर-8 के मुकाबलों पर नजर:
21 फरवरी: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से मुकाबला खेला जाएगा।
22 फरवरी: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शाम 3 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। दूसरा मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
23 फरवरी: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा।
24 फरवरी: पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से होगा।
25 फरवरी: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबों में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच शाम 7 बजे से मैच होगा।
26 फरवरी: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे से भारत और जिम्बाब्वे के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा।
27 फरवरी: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से मैच होगा।
28 फरवरी: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा।
1 मार्च: पहला मुकाबला जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में शाम 3 बजे से और दूसरा मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच इडेन गार्डन, कोलकाता में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को, जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story