खेल
टी20 वर्ल्ड कप: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 छक्का लगाते ही शिमरोन हेटमायर इतिहास रच देंगे
jantaserishta.com
26 Feb 2026 11:40 AM IST

x
अहमदाबाद: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में जीत दर्ज कर दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह को निश्चित करना चाहेंगी। सुपर-8 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को और वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराया था।
इस मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर पर नजर रहेगी। हेटमायर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के दहलीज पर खड़े हैं। हेटमायर का इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन रहा है। वेस्टइंडीज के अब तक के सफर में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने अहम योगदान दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में हेटमायर ने 34 गेंदों पर 7 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 85 रन की पारी खेली थी।
हेटमायर इस विश्व कप में 5 पारियों में 17 छक्के लगा चुके हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में बाएं हाथ का यह बल्लेबाज एक और छक्का लगाने में कामयाब रहता है तो टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज के रूप में उनका नाम दर्ज हो जाएगा।
फिलहाल हेटमायर हमवतन निकोलस पूरन के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर हैं। पूरन ने टी20 विश्व कप 2024 में 17 छक्के लगाए थे। इसके बाद क्रिस गेल का स्थान है। गेल ने 2012 में 16 छक्के लगाए थे। अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी टी20 विश्व कप 2024 में 16 छक्के लगाए थे।
29 साल के हेटमायर विश्व कप के 5 मैचों की 5 पारियों में 54.75 की शानदार औसत और 185.59 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 219 रन बना चुके हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। हेटमायर को मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वह दुनिया की हर बड़ी टी20 लीग में खेलते हैं। वेस्टइंडीज के लिए अब तक 80 टी20 मैचों की 70 पारियों में 1,564 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक आए हैं। हेटमायर ने टी20 में कुल 97 छक्के लगाए हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह तीन छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वेस्टइंडीज की तरफ से इस फॉर्मेट में 100 छक्के लगाने वाले वेस्टइंडीज के पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





