खेल
टी20 विश्व कप: शिमरोन हेटमायर का रिकॉर्ड अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 183 का लक्ष्य दिया
jantaserishta.com
7 Feb 2026 4:53 PM IST

x
कोलकाता: टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप सी का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच ईडन गार्डेन में खेला जा रहा है। स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य दिया है।
वेस्टइंडीज को सलामी बल्लेबाजों ब्रैंडन किंग और शाई होप ने धीमी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 54 रन जोड़े। कप्तान होप 22 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। 58 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में किंग 30 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए।
तीसरे विकेट के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमन पॉवेल के बीच 37 गेंद पर 81 रन की तेज साझेदारी हुई। पॉवेल 14 गेंद पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। हेटमायर ने चौथे विकेट के लिए शरफेन रदरफोर्ड के साथ 21 गेंदों पर 36 रन की साझेदारी की। हेटमायर चौथे विकेट के रूप में 175 के स्कोर पर आउट हुए। हेटमायर ने 36 गेंदों पर 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 64 रन की तूफानी पारी खेली। हेटमायर ने अपना अर्धशतक 22 गेंदों पर पूरा किया। टी20 विश्व कप में किसी भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज द्वारा लगाया गया यह सबसे तेज अर्धशतक है। हेटमायर की इस अर्धशतकीय पारी के दम पर ही वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 तक पहुंच सकी।
रदरफोर्ड ने 13 गेंद पर 26 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड 3 गेंद पर 6 और मैथ्यू फोर्ड 2 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। स्कॉटलैंड के लविए ब्रैडली करी ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। साफयान शरीफ, ओलिवर डेविडसन और माइकल लिस्क को 1-1 विकेट मिला।
बता दें कि स्कॉटलैंड शुरुआत में टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं था। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बहिष्कार के बाद आईसीसी ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में एंट्री दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





