खेल
टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर: स्कॉटलैंड की महिला टीम घोषित, कैथरीन ब्राइस को मिली कमान
jantaserishta.com
11 Dec 2025 5:00 PM IST

x
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इस टीम की कमान कैथरीन ब्राइस को सौंपी गई है। यह क्वालीफायर 12 जनवरी से 2 फरवरी के बीच नेपाल में खेला जाएगा।
स्कॉटलैंड की टीम में पिप्पा स्प्रोल को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने पिछले महीने थाईलैंड में आईसीसी इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। इस क्वालीफायर में स्कॉटलैंड सहित 10 टीमें आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में चार स्थानों के लिए मुकाबला करेंगी।
स्कॉटिश महिला टीम के हेड कोच क्रेग वालेस ने कहा, "कैथरीन ब्राइस की वापसी खुशी की बात है। वह हमारी कप्तान और एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं। वह खेल के सभी पहलुओं में, मैदान पर और मैदान के बाहर अपना अमूल्य योगदान देती हैं। सारा ब्राइस और अबताहा मकसूद ने थाईलैंड में ग्रुप का नेतृत्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। हमारे पास पिप्पा स्प्रोल भी हैं, जिनका पिछला समर शानदार रहा था, और उन्हें हैम्पशायर के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला। दुर्भाग्य से वह थाईलैंड के लिए उपलब्ध नहीं थीं, इसलिए मुझे उन्हें वापस टीम में देखकर बहुत खुशी हो रही है। उन्हें अपनी स्किल्स दिखाने का मौका मिल रहा है।"
उन्होंने कहा, "नेपाल में हमारे सामने एक बहुत ही रोमांचक मौका है, जिससे हमें एक और वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। हम जानते हैं कि क्वालीफाइंग टूर्नामेंट कितने मुश्किल होते हैं। इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी ने हमें दिखाया कि एसोसिएट क्रिकेट कितना कठिन है, इसलिए हमें बस एक-एक मैच पर ध्यान देना है। वैसे ही खेलना है जैसा हम जानते हैं कि हम खेल सकते हैं।
कोच ने कहा, "थाईलैंड में एक साथ बिताया गया वह समय सभी को फिर से एक साथ लाने और कुछ समय बाद पहली बार एक ग्रुप के तौर पर टी20 क्रिकेट खेलने के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। हमें अभी भी काम करना है, लेकिन कुछ मुश्किल मैच खेलना और उच्च दबाव वाली स्थितियों में खेलना अच्छा रहा।"
स्कॉटलैंड की टीम: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लो एबेल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियानाज चटर्जी, कैथरीन फ्रेजर, आइल्सा लिस्टर, अबताहा मकसूद, मेगन मैककॉल, मौली पार्कर, हन्ना रेनी, नियाम रॉबर्टसन-जैक, राहेल स्लेटर, पिप्पा स्प्रोल।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





