
x
Pallekele पल्लेकेले। श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। पथुम निसांका इस जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 52 गेंदों में 5 छक्कों और 10 चौकों के साथ 100 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ निसांका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले साल 2014 में पाकिस्तान के उमर अकमल ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 94 रन की पारी खेली थी।
इसी के साथ निसांका टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं। उनसे पहले, महेला जयवर्धने ने जिम्बाब्वे के विरुद्ध साल 2010 में 100 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा, जयवर्धने साल 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 98 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं। तिलकरत्ने दिलशान ने साल 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 96 रन की नाबाद पारी खेली थी।
निसांका ने इस मुकाबले में महज 52 गेंदों में शतक पूरा किया। वह साल 2025 में भारत के विरुद्ध दुबई में भी इतनी ही गेंदों पर शतक जमा चुके थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज शतक लगाने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ियों में निसांका दूसरे पायदान पर हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ कुसल परेरा हैं, जिन्होंने साल 2025 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 44 गेंदों में शतक जड़ा था।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कप्तान मिचेल मार्श (54) और ट्रेविस हेड (56) के बीच शतकीय साझेदारी के साथ 181 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 18 ओवरों में जीत हासिल कर ली। निसांका की शतकीय पारी के अलावा कुसल मेंडिस ने 51 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। श्रीलंका ने तीसरी बार वर्ल्ड कप (वनडे और टी20) में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है। इससे पहले श्रीलंकाई टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 1996 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से मात देकर ट्रॉफी जीती थी, जिसके बाद साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
Tagsटी20 वर्ल्ड कप 2026श्रीलंकाऑस्ट्रेलियापथुम निसांकाशतकनाबाद पारीकुसल मेंडिसमिचेल मार्शट्रेविस हेडरिकॉर्डक्रिकेट उलटफेरवर्ल्ड कप इतिहासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





