
x
Delhi दिल्ली। पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए 20 खिलाड़ियों की प्रारंभिक टीम में पूर्व कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और स्पिनर शादाब खान को चुना है। पूर्व कप्तान और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को इस टीम से बाहर कर दिया गया है। एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 20 खिलाड़ियों की प्रारंभिक टीम की लिस्ट इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को सौंप दी है। इस लिस्ट को कुछ दिनों में हेड कोच माइक हेसन 15 खिलाड़ियों तक सीमित करेंगे।
सूत्रों ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया, "पीसीबी ने 7 जनवरी की डेडलाइन से पहले 20 खिलाड़ियों की शुरुआती टीम सौंप दी है। माइक हेसन इसे 15 खिलाड़ियों तक सीमित करेंगे। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिसका फाइनल 8 मार्च को खेला जाना है। इस विश्व कप में पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। सभी 20 देश 31 जनवरी तक अपनी टीम में बदलाव कर सकती हैं, जिसके बाद रिप्लेसमेंट की अनुमति मिल सकती है।
सूत्रों ने टेलीकॉमएशिया को बताया कि पूर्व कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान टीम में हैं, लेकिन पूर्व कप्तान और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, हेसन को लगता है कि उस्मान खान विकेटकीपर के तौर पर सही विकल्प होंगे। ऐसे में रिजवान को जगह नहीं मिली है। दूसरी ओर, उम्मीद है कि शाहीन अफरीदी अगले दो हफ्तों में घुटने की चोट से उबर सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की 20 सदस्यीय विश्व कप टीम में शादाब, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद, उस्मान तारिक और माज सदाकत के रूप में पांच स्पिनर हैं। इसमें स्पिनर सूफियान मुकीम और तेज गेंदबाज अहमद दानियाल को शामिल नहीं किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तीन सदस्यीय चयन समिति में आकिब जावेद, आमीन डार और असद शामिल हैं। इन सभी के पास बराबर अधिकार हैं। ऐसे में कोई चीफ सेलेक्टर नहीं है।
Tagsपाकिस्तान क्रिकेट बोर्डटी20 वर्ल्ड कप 2026बाबर आजमशाहीन शाह अफरीदीशादाब खानमोहम्मद रिजवानहेड कोच माइक हेसनप्रारंभिक टीमउस्मान खानटी20 वर्ल्ड कप भारत-श्रीलंकास्पिनरतेज गेंदबाजटीम चयन समितिक्रिकेट न्यूजपाकिस्तान टीम अपडेटअंतरराष्ट्रीय क्रिकेटटीम अंतिम चयनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





