खेल

टी20 विश्व कप: पाकिस्तान का अपने तेज गेंदबाजों से उठा भरोसा, 20 में 16 ओवर स्पिनर्स ने फेंके

jantaserishta.com
11 Feb 2026 9:54 AM IST
टी20 विश्व कप: पाकिस्तान का अपने तेज गेंदबाजों से उठा भरोसा, 20 में 16 ओवर स्पिनर्स ने फेंके
x
कोलंबो: टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार को कोलंबो में पाकिस्तान और यूएसए के बीच मैच खेला गया। पाकिस्तान ने इस मैच में 32 रन से जीत दर्ज की। पाकिस्तान की इस जीत में उनके स्पिनरों की अहम भूमिका रही। पारी की 80 प्रतिशत गेंदें स्पिनरों ने ही फेंकी।
जब यूएसए की पारी शुरू हुई, तो उम्मीद थी कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा कुछ ओवर तेज गेंदबाजों से भी कराएंगे, लेकिन शाहीन अफरीदी को छोड़कर आगा किसी भी तेज गेंदबाज की तरफ नहीं गए। 20 ओवर में शाहीन ने 4 ओवर फेंके। इसके अलावा बाकी के सभी 16 ओवर पाकिस्तान के कप्तान ने स्पिनरों से कराए और इसका परिणाम भी उन्हें जीत के रूप में मिला।
पाकिस्तान के स्पिनरों सईम अयूब ने 1, अबरार अहमद ने 4, मोहम्मद नवाज ने 3, शादाब खान ने 4 और उस्मान तारिक ने 4 सहित कुल 16 ओवर की गेंदबाजी की। टीम में फहीम अशरफ भी थे जो तेज गेंदबाजी करते हैं, लेकिन उन्हें गेंद नहीं दी गई।
उस्मान तारिक ने 3, शादाब खान ने 2, और अबरार और नवाज ने 1-1 विकेट लेकर पाकिस्तान को यूएसए के खिलाफ जीत दिलायी। टी20 में यह दूसरा मौका था जब पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा (16 ओवर) स्पिनरों से फेंकवाया। इसके पहले 2012 में कोलंबो में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने 20 में से 18 ओवर स्पिन गेंदबाजों से करवाए थे।
इसके अलावा 2012 में कोलंबो में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 ओवर, 2013 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 ओवर, 2021 में मेनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 15 ओवर और 2023 में हांग्झू में अफगानिस्तान के खिलाफ 15 ओवर पाकिस्तान के स्पिनरों ने फेंके थे।
पाकिस्तान-यूएसए मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 190 रन बनाए थे। यूएसए 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन बना सकी और मैच 32 रन से हार गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story