
x
Colombo कोलंबो। पाकिस्तान ने मंगलवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें मैच को 32 रन से जीता। लगातार दूसरी जीत के साथ पाकिस्तान (+0.932 नेट रन रेट) ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है। टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। इस टीम को सईम अयूब और साहिबजादा फरहान की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.1 ओवरों में 54 रन की साझेदारी की।
सईम 17 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान सलमान आगा सिर्फ एक रन ही टीम के खाते में जोड़ सके। पाकिस्तान ने 56 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से फरहान ने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 81 रन जोड़कर पाकिस्तान को 137 के स्कोर तक पहुंचा दिया। बाबर आजम ने 32 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 46 रन बनाए, जबकि फरहान 41 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
मोहम्मद नवाज ने शादाब खान के साथ पांचवें विकेट के लिए 16 गेंदों में 34 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। शादाब ने 12 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 30 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से शेडली वैन शाल्कविक ने 4 ओवरों में 25 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। सौरभ नेत्रवलकर, मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह को 1-1 सफलता हाथ लगी।
इसके जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। एंड्रीज गौस ने शायन जहांगीर के साथ 4.5 ओवरों में 42 रन की साझेदारी की। गौस 13 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जहांगीर ने 34 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 49 रन की पारी खेली। इस टीम ने 69 के स्कोर तक 3 विकेट खो दिए।
यहां से मिलिंद कुमार ने शुंभम रंजने के साथ चौथे विकेट के लिए 34 गेंदों में 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। मिलिंद ने 29 रन बनाए, जबकि शुभम ने 30 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 51 रन टीम के खाते में जोड़े, लेकिन यूएसए को जीत नहीं दिला सके।
पाकिस्तान की तरफ से उस्मान तारिक ने 27 रन देकर 3 विकेट निकाले। 19वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर हरमीत सिंह (6) और मोहम्मद मोहसिन (0) के विकेट हासिल करने के साथ उस्मान तारिक के पास हैट्रिक का मौका था, लेकिन इसे भुना नहीं सके। इनके अलावा, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट निकाला।
Tagsटी20 वर्ल्ड कप 2026पाकिस्तान क्रिकेटयूएसए क्रिकेटबाबर आजममोहम्मद नवाजशादाब खानउस्मान तारिकसईम अयूबसाहिबजादा फरहानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





