खेल
टी20 विश्व कप: बारिश की वजह से भारत-पाकिस्तान मैच नहीं हुआ तो किसे होगा सबसे बड़ा नुकसान?
jantaserishta.com
15 Feb 2026 1:39 PM IST

x
कोलंबो: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से महामुकाबला खेला जाना है। इस मैच के रोमांच को महसूस करने के लिए न सिर्फ भारत और पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस तैयार हैं। क्रिकेट फैंस के लिए बारिश विलेन बन सकती है। मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है।
आइए जानते हैं कि मैच के दौरान अगर बारिश होती है, तो फिर किस टीम को फायदा या नुकसान होगा और आईसीसी के नियम क्या कहते हैं? रविवार को कोलंबो में दिन में बारिश की संभावना लगभग 65 प्रतिशत है। शाम में बारिश का खतरा कम है, लेकिन मैच के शुरुआती घंटों में बारिश का खतरा है। उमस ज्यादा रहेगी और हल्की-मध्यम हवा चलने की उम्मीद है।
आईसीसी के नियम के मुताबिक टी20 मुकाबलों में परिणाम तक तभी पहुंचने के लिए मैच का कम से कम पांच-पांच ओवर खेला जाना जरूरी है। अगर बारिश या गीली आउटफील्ड के कारण यह न्यूनतम खेल भी संभव नहीं हो पाता, तो मैच अमान्य घोषित कर दिया जाता है। ग्रुप स्टेज मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है।
आईसीसी के नियम के मुताबिक बारिश की वजह से 5-5 ओवर का मैच नहीं होने की स्थिति में भारत और पाकिस्तान दोनों को ही 1-1 अंक दे दिया जाएगा। 5 ओवर हो गए तो डकवर्थ-लुईस के हिसाब से नतीजा निकलेगा। मैच के दौरान बारिश होने से ओवरों की संख्या घटाई जा सकती है।
भारत-पाकिस्तान मैच अगर बारिश की वजह से नहीं होता है, तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों के अलावा करोड़ों फैंस निश्चित रूप से मायूस होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान ब्रॉडकास्टरों को होगा। भारत-पाकिस्तान मैच टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड दर्शक जुटाता है। मैच नहीं होने का असर विज्ञापन से होने वाली कमाई पर पड़ेगा। आईसीसी ने इसी नुकसान से बचने के लिए अपनी मध्यस्थता टिकट रिफंड करने की स्थिति में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भी बड़ा नुकसान हो सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





