खेल

टी20 विश्व कप: ICC ने अंपायर को हटाया, किया ये उल्लंघन

jantaserishta.com
4 Nov 2021 8:19 AM IST
टी20 विश्व कप: ICC ने अंपायर को हटाया, किया ये उल्लंघन
x

दुबई: इंग्लैंड के अंपायर माइकल गॉ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मौजूदा टी20 विश्व कप से हटा दिया, उन्होंने कुछ दिन पहले टूर्नामेंट के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) का उल्लंघन किया था.

पिछले हफ्ते शुक्रवार को यह 41 साल के अंपायर बिना स्वीकृति के होटल से बाहर निकला और टूर्नामेंट के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर के व्यक्तियों से मिला, जिसके बाद उन्हें छह दिन के पृथकवास पर रखा गया.
आईसीसी ने बयान में कहा, 'जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के नियमों के उल्लंघन के बाद अंपायर माइकल गॉ को आईसीसी पुरुष टी20 2021 के बाकी बचे मैचों के दौरान नियुक्त नहीं किया जाएगा.' गॉ को पिछले हफ्ते रविवार को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में अधिकारी की भूमिका निभानी थी, लेकिन नियमों के उल्लंघन के बाद उन्हें हटा दिया गया और उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरासमस ने ली.
डरहम के पूर्व बल्लेबाज गॉ को अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ अंपायर में से एक माना जाता है. पृथकवास के दौरान हर एक दिन छोड़कर उनका परीक्षण किया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story