
x
Pallekele पल्लेकेले। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड की शुरुआत इंग्लैंड ने श्रीलंका को मात देकर की है। इंग्लिश टीम की इस धमाकेदार जीत के सूत्रधार विल जैक्स रहे। जैक्स ने कहा कि उन्हें गेंदबाजी में जिम्मेदारी लेना काफी पसंद है और वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। विल जैक्स ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जैक्स को दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।
जीत के बाद उन्होंने कहा, "हम इस प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हैं। पहली पारी के बाद हम 145 रनों तक पहुंचकर खुश थे, लेकिन हमें पता था कि जीत के लिए हमें अच्छी गेंदबाजी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पावरप्ले में हमने दमदार आगाज किया। जोफ्रा आर्चर ने हमें अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद हम लगातार अंतराल पर विकेट निकालने में सफल रहे।
विल जैक्स ने कहा कि पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में सीरीज खेलने की वजह से हम पिच को अच्छे से जानते थे। उन्होंने कहा, "हम यहां अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। इसी मैदान पर हमने श्रीलंका के खिलाफ थोड़े समय पहले ही सीरीज खेली थी। इस वजह से हम यहां की पिच को जानते थे। हम बॉल को जोर से स्पिन कराते हैं, जो इस पिच पर काफी मददगार साबित होता है।
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर ने कहा कि उन्हें गेंद से जिम्मेदारी लेना रास आता है। उन्होंने कहा, "मुझे गेंद के साथ जिम्मेदारी लेना पसंद है। इसकी वजह से मैं मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होता हूं। पावरप्ले में मैंने काफी गेंदबाजी की है और इसी कारण मेरे लिए कुछ भी नया नहीं था।"
जैक्स ने माना कि इंग्लैंड की टीम ग्रुप स्टेज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी। हालांकि, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मिली बड़ी जीत को टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया है। गेंद के साथ-साथ जैक्स ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया और 14 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली।
Tagsटी20 वर्ल्ड कप 2026सुपर-8 राउंडइंग्लैंडश्रीलंकापल्लेकेलेविल जैक्सप्लेयर ऑफ द मैचजोफ्रा आर्चरइंग्लिश टीमशानदार जीतगेंदबाजी प्रदर्शनबल्लेबाजी योगदानपावरप्लेपिच की जानकारीविकेटओवररनक्रिकेट समाचारअंतरराष्ट्रीय क्रिकेटटीम रणनीतिटीम उत्साहखेल समीक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





