
x
कोलकाता। न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को कोलकाता में खेले गए पहले सेमीफाइनल में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।
एलन ने अपने रिकॉर्ड शतक के लिए जो मैच और मंच चुना वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा। अपनी टीम को फाइनल का टिकट बहुत ही आसानी से दिलाने वाले एलन ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को ऐसा कूटा जैसे कि वे किसी क्लब स्तर के गेंदबाज हों। पारी की शुरुआत करने आए एलन ने 33 गेंदों पर 8 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। टी20विश्व कप इतिहास का यह सबसे तेज शतक है।
पूर्व में टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम था। गेल ने 2016 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों पर शतक लगाया था। फिन एलन टी20 विश्व कप के नॉक आउट मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान द्वारा 2009 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में बनाए नाबाद 96 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
न्यूजीलैंड के लिए टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले एलन तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले 2012 में ब्रैंडन मेक्कुलम पल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ 123 और ग्लेन फिलिप्स ने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 104 रन की पारी खेली थी।
मैच पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के 169 रन बनाए थे। सर्वाधिक 55 रन की पारी मार्को जानसेन ने खेली थी। 170 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। एलन 33 गेंदों पर 100 और रविंद्र 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम साइफर्ट 33 गेंदों पर 58 रन बनाए। फिन एलन को उनकी यादगार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Tagsफिन एलनन्यूजीलैंडटी20 वर्ल्ड कप 2026सबसे तेज शतक33 गेंदों में शतकदक्षिण अफ्रीकासेमीफाइनलटिम साइफर्टप्लेयर ऑफ द मैचक्रिकेट रिकॉर्डनॉक आउट मैचकोलकाता.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





