
x
Pallekele पल्लेकेले। इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड ने पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को पाकिस्तान को 2 विकेट से हराते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है। सुपर-8 राउंड के मुकाबले में पाकिस्तान से मिले 165 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 19.1 ओवर में चेज कर लिया। टीम की तरफ से कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया।
ब्रूक ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में इंग्लिश कप्तान ने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, विल जैक्स ने 23 गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक ने दो-दो विकेट निकाले।
इससे पहले पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 164 रन लगाए। टीम की तरफ से साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 63 रनों की लाजवाब पारी खेली। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। बाबर आजम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फखर जमान ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए। शादाब खान ने अंतिम ओवरों में 11 गेंदों पर 23 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में लियाम डॉसन ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने दो-दो विकेट निकाले।
इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड के अपने पहले मैच में श्रीलंका को 51 रनों से हराया था। लगातार दो जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, पाकिस्तान की राह मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान को दूसरे दौर के अपने आखिरी मुकाबले में 27 फरवरी को न्यूजीलैंड से भिड़ना है। सलमान आगा की अगुवाई में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
Tagsइंग्लैंडटी20 वर्ल्ड कप 2026सेमीफाइनलपाकिस्तानपल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमहैरी ब्रूकशतकसाहिबजादा फरहानशाहीन अफरीदीलियाम डॉसनजोफ्रा आर्चरजेमी ओवरटनसुपर-8 राउंडबाबर आजमफखर जमानशादाब खानविल जैक्सन्यूजीलैंड मुकाबलाक्रिकेट न्यूज.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





