खेल

टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड को हल्के में न लें, विश्व चैंपियन टीम को दे चुकी है मात

jantaserishta.com
25 Jan 2026 3:22 PM IST
टी20 विश्व कप: स्कॉटलैंड को हल्के में न लें, विश्व चैंपियन टीम को दे चुकी है मात
x
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में आईसीसी ने स्कॉटलैंड को आधिकारिक एंट्री दे दी है। विश्व कप से बांग्लादेश के बाहर रहने के फैसले के बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को मौका दिया। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इस मौके के लिए आईसीसी का आभार जताया है।
स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह ग्रुप सी में रखा गया है। इस ग्रुप की अन्य टीमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली हैं। स्कॉटलैंड ने बेशक विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं किया था, और टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश के खेलने से इनकार के बाद बेशक उसके लिए मौका बना है। इसके बावजूद स्कॉटलैंड को हल्के में नहीं लिया जा सकता। स्कॉटलैंड का यह सातवां टी20 विश्व कप है, और पूर्व में बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर देने के साथ ही दो बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत चुकी वेस्टइंडीज टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में खिताब जीता था। वेस्टइंडीज इस बार भी स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप सी में है।
टी20 विश्व कप 2024 में स्कॉटलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को भी कड़ी टक्कर दी थी। 181 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया 20वें ओवर की चौथी गेंद पर हासिल कर सकी थी। 29 गेंद पर स्टॉयनिस की अगर 59 रन की पारी नहीं आई होती तो ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच का परिणाम विपरीत हो सकता था।
इसलिए स्कॉटलैंड को हल्के में नहीं लिया जा सकता। टीम अपने ग्रुप की सभी टीमों को हराने में पूरी तरह सक्षम है। नेपाल और इटली के खिलाफ टीम निश्चित रूप से जीत की उम्मीद करेगी। स्कॉटलैंड का यह सातवां विश्व कप है। पूर्व में यह टीम 2007, 2009, 2016, 2021, 2022 और 2024 एडिशन में हिस्सा ले चुकी है। 2010, 2012 और 2014 एडिशन में टीम ने क्वालिफाई नहीं किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story