खेल

टी20 विश्व कप: दीपेंद्र का अर्धशतक, नेपाल ने वेस्टइंडीज को दिया 134 रन का लक्ष्य

jantaserishta.com
15 Feb 2026 1:03 PM IST
टी20 विश्व कप: दीपेंद्र का अर्धशतक, नेपाल ने वेस्टइंडीज को दिया 134 रन का लक्ष्य
x
मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी का मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए हैं।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम ने एक बार फिर निराश किया। पारी की शुरुआत खराब रही और 2 के स्कोर पर पहला विकेट कुशल भुर्टेल के रूप में गिरा। इसके झटके से नेपाल की टीम कभी उबर नहीं सकी और लगातार विकेट गंवाती गई।
विकेटकीपर आसिफ शेख 11, कप्तान रोहित पॉडेल 5, आरिफ शेख 2, लोकेश बाम 13 और गुलशन झा 11 रन बनाकर आउट हुए। 73 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी और सोमपाल कामी ने 7वें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर स्कोर को 127 तक पहुंचाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे दीपेंद्र ने 47 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 58 रन की पारी खेली। सोमपाल 15 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। नेपाल ने आखिरी तीन ओवरों में बनाए 41 रन की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे। होल्डर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए। मैथ्यू फोर्ड ने 4 ओवर में 10 रन देकर 1, शमार जोसेफ ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1, और अकिल हुसैन ने 4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट लिया। रोस्टन चेज ने 2 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट लिया।
इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली नेपाल को इटली के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। कम स्कोर के बावजूद नेपाल इस मैच में अपसेट की कोशिश करेगी। इस मैच में हार के बाद नेपाल विश्व कप से बाहर हो जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story