खेल

टी20 वर्ल्ड कप: कोच कॉनराड ने बताया, सेमीफाइनल के लिए कैसे तैयारी करेगा साउथ अफ्रीका?

jantaserishta.com
2 March 2026 8:20 AM IST
टी20 वर्ल्ड कप: कोच कॉनराड ने बताया, सेमीफाइनल के लिए कैसे तैयारी करेगा साउथ अफ्रीका?
x
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बुधवार (4 मार्च) को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड का कहना है कि प्रोटियाज टीम कोलकाता में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल की तैयारी बिल्कुल उसी तरह करेगी जैसे उन्होंने इस टूर्नामेंट के हर मैच की तैयारी की है।
साउथ अफ्रीका ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट में अपना विजय रथ जारी रखा। कोच ने कहा, "हम न्यूजीलैंड के लिए भी ठीक उसी तरह तैयारी करेंगे, जैसे बाकी मुकाबलों के लिए की है। हम शायद इस मुकाबले में प्रबल दावेदार के तौर पर मैदान पर उतरेंगे, क्योंकि हम टूर्नामेंट में इकलौती टीम हैं, जिसने अभी तक सभी मुकाबले जीते हैं। हालांकि, मुझे नहीं पता कि इससे दबाव बढ़ता है या नहीं। मुझे लगता है कि सेमीफाइनल में खेलने का अपना दबाव होता है। न्यूजीलैंड एक मजबूत टीम भी है।"
साउथ अफ्रीका के कोच ने कहा कि उन्हें खुशी है कि टीम इस बार खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। उन्होंने कहा, "कोई अधिक दबाव नहीं है और मुझे खुशी है कि हम फेवरेट हैं, क्योंकि मुझे हमेशा लगता था कि बतौर साउथ अफ्रीका टीम, आप प्रबल दावेदार के तौर पर खेलना चाहते हैं। अंडरडॉग होना आसान होता है।"
साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा है। टीम ने ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-8 राउंड के भी सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। बल्लेबाजी में कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मार्करम 7 मैचों में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 268 रन बना चुके हैं। वहीं, रयान रिकेल्टन भी 7 मुकाबलों में 228 रन बना चुके हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ डेवाल्ड ब्रेविस भी अच्छी लय में दिखाई दिए थे।
साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। एनगिडी 6 मैचों में अब तक 12 विकेट निकाल चुके हैं। वहीं, कॉर्बिन बॉश ने भी 11 विकेट निकाले हैं। केशव महाराज बीच के ओवरों में रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story