खेल

T20 वर्ल्ड कप ब्रेकिंग: 9 रन बनाकर विराट कोहली हुए आउट

Nil dhankar
31 Oct 2021 8:27 PM IST
T20 वर्ल्ड कप ब्रेकिंग: 9 रन बनाकर विराट कोहली हुए आउट
x

टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कप्तान विराट कोहली भी खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। ड्रिंक्स के बाद 11वें ओवर में ईश सोढ़ी गेंदबाजी के लिए हैं। उनकी पहली ही गेंद पर कोहली ने बड़ा शॉट लगाना चाहा। हालांकि, गेंद लॉन्ग ऑन तक गई और बोल्ट ने उनका कैच लपका। वे 17 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2021 के अपने दूसरे मुकाबले में आज टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में हार झेलने के बाद विराट ब्रिगेड को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.

भारत की प्लेइंग-11: ईशान किशन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: मार्टिन गुप्टिल, डी. मिचेल, केन विलियमसन, जेम्स निशम, डी. कॉनवे, ग्लेन फीलिप्स, मिचेल सैंटनर, ईश सोढी, टीम साउदी, एडम मिलन, ट्रेंट बोल्ट


Next Story