खेल

टी20 विश्व कप: श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए 'करो या मरो' वाली स्थिति, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

jantaserishta.com
16 Feb 2026 11:46 AM IST
टी20 विश्व कप: श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो वाली स्थिति, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
x
कैंडी: टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी का एक बेहद अहम मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की शाम 7 बजे से खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच बेहद अहम है।
पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों के बिना विश्व कप में उतरी ऑस्ट्रेलिया का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। कप्तान मिशेल मार्श की इंजरी ने ऑस्ट्रेलिया की परेशानी को और बढ़ाया है। ऑस्ट्रेलिया बी ग्रुप में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बाद तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया को अब तक खेले 2 मैचों में आयरलैंड के खिलाफ जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार ने ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।
ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत बेहद अहम है। अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल नहीं रहती है, तो उसके टूर्नामेंट से बाहर होने की पूरी संभावना है। श्रीलंका ने आयरलैंड और ओमान के खिलाफ खेले अपने मैच जीते हैं और ग्रुप में शीर्ष पर है। श्रीलंका अच्छा खेल रही है, और अगर वह ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब रही, तो सुपर-8 के लिए उसका रास्ता लगभग साफ हो जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के बाद अपना चौथा और आखिरी ग्रुप मैच ओमान से खेलना है, जबकि श्रीलंका को अपना आखिरी ग्रुप मैच जिम्बाब्वे से खेलना है। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गए टी20 मैचों की बात करें तो दोनों टीमें इस फॉर्मेट में 26 बार आमने-सामने आई हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। आंकड़ों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है, लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में अहम खिलाड़ियों की इंजरी और टीम में शामिल खिलाड़ियों की खराब फॉर्म ने ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ाई है।
श्रीलंका अपने घर में खेल रही है, और पिछले दोनों मैचों में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में अपनी जगह सुरक्षित करने का लक्ष्य बनाकर उतरेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story