
x
Delhi दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हैदर शाह यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) टीम में मुहम्मद जोहैब की जगह लेंगे। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमिटी ने बुधवार को इसकी मंजूरी दी है। आईसीसी ने बयान में कहा, "16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले हैदर को जोहैब के मेंटल हेल्थ और टीम वेलफेयर इश्यूज की वजह से टीम से हटाए जाने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है।"
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी में मौजूद यूएई की टीम न्यूजीलैंड के विरुद्ध अपना पहला मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है। इस टीम ने 10 फरवरी को कीवी टीम के विरुद्ध 10 विकेट से करारी हार का सामना किया था। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यूएई ने 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए, जो यूएई की अब तक की सबसे बड़ी टी20 वर्ल्ड कप इनिंग है।
इस टीम ने 12 के स्कोर पर आर्यांश शर्मा (8) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद अलीशान शराफू ने कप्तान मुहम्मद वसीम के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 गेंदों में 107 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 119 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
शराफू 47 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान ने मयंक कुमार के साथ चौथे विकेट के लिए 19 गेंदों में 40 रन जोड़े। मुहम्मद वसीम 45 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 66 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मयंक ने 13 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से मैट हेनरी ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले।
इसके जवाब में टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने 15.2 ओवरों में न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। सीफर्ट 42 गेंदों में 3 छक्कों और 12 चौकों के साथ 89 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एलन ने 50 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 84 रन जुटाए।
Tagsटी20 वर्ल्ड कप 2026यूएई टीमहैदर शाहमुहम्मद जोहैबन्यूजीलैंड बनाम यूएईग्रुप-डीआईसीसीरिप्लेसमेंट खिलाड़ीमुहम्मद वसीमअलीशान शराफूटिम सीफर्टफिन एलनक्रिकेट मैच रिपोर्टटीम वेलफेयरटी20 क्रिकेटक्रिकेट अपडेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





